
Vyashti Arthashastra Lesson Plan For B.Ed/D.El.Ed : व्यष्टि अर्थशास्त्र पाठ योजना | Micro Economics Lesson Plan in Hindi | ArthaShastra Path Yojna
ग्रीक भाषा के ‘मिक्रोस’ शब्द से बना है ‘माइक्रो’ शब्द, जिसका अर्थ छोटा होता है। माइक्रो शब्द छोटी इकाइयों से सम्बन्धित है। व्यष्टि अर्थशास्त्र में किसी अर्थव्यवस्था की अलग अलग छोटी-छोटी इकाइयों की आर्थिक क्रियाओं का विश्लेषण किया जाता है। दूसरे शब्दों में, व्यष्टिगत अर्थशास्त्र के अन्तर्गत विशेष व्यक्तियों, परिवार, फर्मों, उद्योगों, विशिष्ट रूप से उन बाजारों में सीमित संसाधनों के आवंटन का निर्णय करते हैं, जहां वस्तुएं एवं सेवाएं खरीदी एवं बेचीं जाती हैं।। उदाहरण के लिए, एक उपभोक्ता अपनी आय तथा व्यय में किस प्रकार सन्तुलन स्थापित करता है। एक उत्पादक अपनी फैक्ट्री में उत्पादन का प्रबन्ध किस तरह करता है, किसी एक वस्तु, जैसे-गेहूँ या घी की कीमत किस प्रकार निर्धारित होती है आदि। ऐसी अनेक आर्थिक समस्याएं हैं जिनका अध्ययन व्यष्टिगत अर्थशास्त्र में किया जाता है।
परिभाषाएं :
व्यष्टिगत अर्थशास्त्र की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं
(1) प्रो. बोल्डिग ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘आर्थिक विश्लेषणं’ में लिखा है कि “व्यष्टिगत अर्थशास्त्र के अन्तर्गत विशेष फर्मों, विशेष परिवारों, वैयक्तिक कीमतों, मजदूरियों, आयों आदि वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है। एक अन्य पुस्तक में प्रो. बोल्डिग ने लिखा है कि “व्यष्टिगत अर्थशास्त्र विशिष्ट आर्थिक घटकों एवं उनकी पारस्परिक प्रतिक्रिया और इसमें विशिष्ट आर्थिक मात्राओं तथा उनका निर्धारण भी सम्मिलित है, का अध्ययन है।”
(2) हैण्डर्सन क्वाण्ट के शब्दों में, “व्यष्टिगत अर्थशास्त्र व्यक्तियों के सुपरिभाषित समूहों के आर्थिक कार्यों का अध्ययन है।”
(3) प्रो. मेहता ने व्यष्ट्रिगत अर्थशास्त्र को कूसो की अर्थव्यवस्था की संज्ञा दी है क्योंकि सम्बन्ध मुख्य रूप से वैयक्तिक इकाइयों से रहता है।
(4) गार्डनर एकले की मान्यता के अनुसार, “व्यष्टिगत अर्थशास्त्र उद्योगों, उत्पादनों एवं फर्मों में कुछ उत्पादन के विभाजन तथा प्रतिस्पर्धी उपभोग के लिए साधनों के वितरण का अध्ययन करता है। यह आय वितरण समस्या का अध्ययन करता है। विशेष वस्तुओं और सेवाओं के सापेक्षिक मूल्यों में इनकी रुचि रहती है।”
(5) प्रो. चेम्बरलेन के शब्दों में, “व्यष्टिगत अर्थशास्त्र पूर्णतया व्यक्तिगत व्याख्या पर आधारित है तथा इसका सम्बन्ध अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों से भी होता है।”
व्यक्तिगत इकाइयों व उनके समूहों का ही अध्ययन को ही व्यष्टि अर्थशास्त्र कहते है, लेकिन यह समूह पूरे अर्थव्यवस्था से सम्बंधित नही होते। यह समूह अर्थव्यवस्था का छोटा सा भाग होता है। व्यष्टि अर्थशास्त्र आर्थिक विश्लेषण की वह शाखा है जो विशिष्ट आर्थिक इकाइयों तथा अर्थव्यवस्था के छोटे भागों, उनके व्यवहार तथा उनके पारिवारिक सम्बन्धों का अध्ययन करती है। व्यष्टि अर्थशास्त्र को ” कीमत तथा उत्पादन का सिद्धांत” भी कहते है।
व्यष्टिगत अर्थशास्त्र की विशेषताएं
- व्यक्तिगत इकाइयों का अध्ययन
- पूरे अर्थव्यवस्था पर प्रभाव का अभाव
- सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को स्थिर मान लेना
- कीमत सिद्धान्त
Note: निचे दी गयी अर्थशास्त्र पाठ योजना केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक, अवधि इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|
Vyashti Arthashastra Lesson Plan
- कक्षा : 9
- विषय : अर्थशास्त्र ( Economics )
- उपविषय : व्यष्टि अर्थशास्त्र
- लेसन प्लान टाइप : मैक्रो / रियल टीचिंग / सिमुलेटेड टीचिंग / डिसकशन / स्कूल टीचिंग
Date : |
Duration Of The Period : |
Pupils Teacher Name : |
Pupil Teacher’s Roll Number : |
Class : |
Average Age Of the Pupils : |
Subject : |
Topic : |
विषय वस्तु
- अर्थशास्त्र क्या है?
- अर्थशास्त्र की परिभाषा
- अर्थशास्त्र के मूल अंश
- अर्थशास्त्र की विषय सामग्री व महत्व
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों को अर्थशास्त्र के बारे में बताना|
- छात्रों को नियमों तथा तत्वों से परिचित कराना|
- छात्रों में अर्थशास्त्र के प्रति रुचि पैदा करना|
विशिष्ट उद्देश्य
ज्ञान
- छात्रों को व्यष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा बताना|
- छात्रों को व्यष्टि अर्थशास्त्र का महत्व बताना |
बोध
- छात्रों को व्यष्टि अर्थशास्त्र की विभिन्न परिभाषाओं से अवगत कराना|
- छात्रों को व्यष्टि व समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर स्पष्ट करना|
प्रयोग
- छात्रों को यह बताना कि व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र कहां प्रयोग होता है
पूर्व ज्ञान परीक्षण
छात्र अध्यापक क्रियाएं |
छात्र क्रियाएं |
क्या आप जानते हैं अर्थशास्त्र क्या है? |
वह कार्य जो मनुष्य की आवश्यकताओं को संतुष्ट करते हैं अर्थशास्त्र के अंतर्गत आते है| |
अर्थशास्त्र के कौन-कौन से 2 मूल अंश है? |
व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र |
क्या आप जानते हो अर्थशास्त्र की परिभाषाओं को कितने भागों में बांटा गया है? |
समस्यात्मक |
उद्देश्य कथन – आज हम आपको अर्थशास्त्र का अर्थ और अर्थशास्त्र की विभिन्न भाषाओं से अवगत कराएंगे|
प्रस्तुतीकरण
शिक्षण |
छात्र अध्यापक क्रियाएं |
छात्र क्रियाएं |
श्यामपट्ट |
अर्थशास्त्र |
अर्थशास्त्र वह शास्त्र है जिसमें मनुष्य के उन कार्यों का अध्ययन किया जाता है जिसमें वे अपनी असीमित आवश्यकताओं को संतुष्ट करने वाले सीमित साधनों अर्थात धन को प्राप्त करने के संबंध में प्राप्त करते हैं| |
|
अर्थ = धन तथा शास्त्र = वैज्ञानिक अध्ययन |
अर्थशास्त्र की परिभाषा |
अर्थशास्त्र एक विकसित शास्त्र है समय-समय पर अर्थशास्त्रियों में अलग-अलग परिभाषाएं दी हैं| |
|
|
कारण संबंधित परिभाषा |
एडम स्मिथ के अनुसार अर्थशास्त्र राष्ट्रों के धन की प्रकृति तथा कारणों की खोज है| आलोचना – इस परिभाषा में अर्थशास्त्र में मनुष्य के कल्याण के स्थान पर केवल धन का अध्ययन किया गया है अतः यह परिभाषा दोषपूर्ण है| |
|
क्लाइस, रोस्किन,मोरिस आदि ने आलोचना करते हुए इसे दुखदाई विज्ञान कहा है| |
व्यवसाय संबंधित परिभाषा |
डॉ मार्शल के अनुसार अर्थशास्त्र जीवन के साधारण व्यवसाय के संबंध में मानव जाति का अध्ययन है यह व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों के उस भाग का अध्ययन करता है जिनका घनिष्ठ संबंध कल्याण प्रदान करने वाले भौतिक पदार्थों की प्राप्ति तथा उनका प्रयोग करने से है| आलोचना – रॉबिंस ने इस परिभाषा की कई कारणों से आलोचना की है अर्थशास्त्र में सभी मनुष्य के आर्थिक कार्यों का अध्ययन किया जाता है चाहे वह समाज में रहते हो अथवा समाज से बाहर एकांत में रहते हो अर्थशास्त्र में सभी साधनों से संबंधित आर्थिक कार्यों का अध्ययन किया जाता है चाहे वह भौतिक हो अथवा अभौतिक |
|
रॉबिंस ने इसकी आलोचना की है| |
दुर्लभता संबंधी परिभाषा |
रॉबिंस के अनुसार अर्थशास्त्र विज्ञान है जो विभिन्न उपयोगों वाले सीमित साधनों तथा उद्देश्यों से संबंध रखने वाले मानवीय व्यवहार का अध्ययन करता है| आलोचना – डरविन, फ्रेजर, ऐली ने आलोचना करते हुए कहा है कि अर्थशास्त्र केवल चुनाव या मूल्य निर्धारण शास्त्र बना दिया गया है| |
|
|
विकास केंद्रित परिभाषा |
प्रो सैमुअल्सन, पीटरसन आदि के अनुसार अर्थशास्त्र है जिसमें मनुष्य के उन कार्यों का अध्ययन किया जाता है जो वे अधिकतम संतुष्टि प्राप्त करने के लिए सीमित साधनों के उचित प्रयोग के संबंध में करते हैं| “अर्थशास्त्र की एक अच्छी परिभाषा इस प्रकार है कि अर्थशास्त्र है जिसमें मनुष्य की आवश्यकताओं की अधिक संतुष्ट करने या कल्याण बढ़ाने तथा आर्थिक विकास के लिए अनेक उपयोगों वाले सीमित साधनों के उच्चतम उपभोग उत्पादन विनियमन तथा वितरण से संबंधित कार्यों का अध्ययन किया जाता है” |
|
|
मूल्यांकन
- अर्थशास्त्र का क्या अर्थ है|
- अर्थशास्त्र की विभिन्न परिभाषाएं कौन सी हैं|
- सभी परिभाषा ओं की आलोचनात्मक व्याख्या करो|
गृहकार्य
- अर्थशास्त्र क्या है|
- अर्थशास्त्र की उचित परिभाषा दीजिए|
- अर्थशास्त्र की मार्शल की परिभाषा की व्याख्या कीजिए|
- अर्थशास्त्र की रॉबिंस की परिभाषा दीजिए|
Vyashti Lesson Plan
Vyashti Arthsastra Lesson Plan For B.Ed
Vyashti Lesson Plan For B.Ed/D.El.Ed
Vyashti Lesson Plan For D.El.Ed
Economics Lesson Plan in Hindi
Micro economics lesson plan in hindi
suksham arthsastra path yojna lesson plan
micro economics lesson plan in hindi class 9 , 10, 11, 12 free download pdf
सूक्ष्म अर्थशास्त्र पाठ योजना
micro economics lesson plan
Economics का Microeconomics Lesson Plan
Lesson Plan Vyasti Arthshastra
Microteaching, Mega teaching, Discussion, Real School Teaching and Practice, and Observation Skill Lesson Plan for Micro Economics
- कक्षा : 9
- विषय : अर्थशास्त्र ( Economics )
- उपविषय : व्यष्टि अर्थशास्त्र
- लेसन प्लान टाइप : मैक्रो / रियल टीचिंग / सिमुलेटेड टीचिंग / डिसकशन / स्कूल टीचिंग
Note: निचे दी गयी अर्थशास्त्र पाठ योजना केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक, अवधि इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|






Similar Posts
💁Hello Friends, If You Want To Contribute To Help Other Students To Find All The Stuff At A Single Place, So Feel Free To Send Us Your Notes, Assignments, Study Material, Files, Lesson Plan, Paper, PDF Or PPT Etc. - 👉 Upload Here
अगर आप हमारे पाठकों और अन्य छात्रों की मदद करना चाहते हैं। तो बेझिझक अपने नोट्स, असाइनमेंट, अध्ययन सामग्री, फाइलें, पाठ योजना, पेपर, पीडीएफ या पीपीटी आदि हमें भेज सकते है| -👉Share Now
If You Like This Article, Then Please Share It With Your Friends Also.
Bcoz Sharing Is Caring😃

Post a Comment
Please Share your views and suggestions in the comment box